
भाजपा हनुमंत मण्डल के पदाधिकारियों ने चलाया सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में लोगो ने ली भाजपा की सदस्यता
[simple-author-box]
मुज़फ्फरनगर। मिशन 2022 के तहत भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में लगातार लोगो को भाजपा से जोड़ने का प्रयास कर रही है उसी के तहत भाजपा युवा मोर्चा हनुमंत मण्डल मुज़फ्फरनगर के द्वारा प्रेमपुरी व भारत माता चौक पर सदस्यता अभियान चलाया, अभियान में बड़ी संख्या में लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
अभियान में मण्डल प्रभारी अमन जैन, मण्डल अध्यक्ष निकुंज सिंघल, महामंत्री हर्ष गोयल, उपाध्यक्ष तनु पंडित, शलभ गर्ग, कोषाध्यक्ष सार्थक गर्ग, मंत्री अमन सैनी, मीडिया प्रभारी नवीन गोयल, कार्यालय प्रभारी रजत वर्मा, प्रशांत भटनागर आदि उपस्थित रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें