
कन्नौज: महिला सुरक्षा को लेकर शुरू हुआ जागरूकता अभियान
[simple-author-box]
रिपोर्ट: ज्ञानेंद्र दुबे (ब्यूरो) महमूद मंसूरी (संवाददाता) कन्नौज
कन्नौज में महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया गया। जिसके तहत छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090 की जानकारी दी गयी। साथ ही एक जागरूकता वैन को भी रवाना किया गया। एसपी प्रशांत वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वैन को रवाना किया।
उन्हीने बताया कि 1090 की जागरूकता वैन विद्यालयों में जाकर छात्राओं को 1090 के कामों की जानकारी देगी और महिला सुरक्षा उपायों के बारे में भी बताएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओ के प्रति बढ़ते अपराधों को देखते हुए महिला सुरक्षा अभिया के तहत महिलाओ को जगरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलते रहेंगे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें