
मेरठ: राज्यमंत्री रामदास अठावले पहुंचे मेरठ, अखिलेश को लेकर कही ये बड़ी बात
मेरठ। महाराष्ट्र के दलित नेता व केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले गुरुवार को मेरठ पहुंचे सर्किट हाउस पहुंचकर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 में अखिलेश यादव 400 सीटों का दावा कर रहे हैं, लेकिन एक जीरो हटाकर भाजपा और हमारे खाते में डाल दो। बाकी अखिलेश की समाजवादी पार्टी को सिर्फ 40 सीटें ही मिलेंगी।
विकास कार्यो को गिनाया
वहीं उन्होंने कहा प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार ने काफी विकास कार्य किए हैं। उज्ज्वला योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ उत्तर प्रदेश की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश में भाजपा की तीन सौ से ज्यादा सीटें आएंगी।
कृषि कानूनों की वापिसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसानों के हित में कानून बनाए गए थे, लेकिन उन्होंने ही विरोध किया तो पीएम मोदी ने कृषि कानून वापस ले लिए। उन्होंने कहा पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में भी भाजपा की ही सरकारें ही बनेंगी।
देश के विकास के लिए गांव का विकास बेहद जरूरी
राज्यमंत्री रामदास अठावले मेरठ पहुंचने से पहले हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव गुढ़ा में पहुंचे थे जहां उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के विकास के लिए गांव का विकास जरूरी है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें