
मोदीनगर: जन विश्वास यात्रा पर पूरा शहर हुआ भगवा, यात्रा का भव्य स्वागत करने के लिए उमड़ा जन सैलाब
रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार (ब्यूरो, ग़ाज़ियाबाद)
मोदीनगर। भाजपा की ओर से चलाई जा रही उत्तर प्रदेश में जन विश्वास यात्रा आज मोदीनगर पहुंची। जहां पर मोदीनगर की जनता ने बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ यात्रा का धूमधाम से स्वागत किया और यात्रा पर फूलोँ की वर्षा की मोदी योगी के लिए लगे जिंदाबाद के नारो से गूंज उठा मोदीनगर।
आने वाले 2022 के चुनाव में बीजेपी को पूर्ण रूप से बहुमत के साथ सत्ता में लाने का एक बार फिर निर्णय लिया। आपको बताते चलें पद अधिकारी कार्यकर्ता सुबह से ही यात्रा का स्वागत करने के लिए हजारों की संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली गाड़ियों के साथ रोड़ पर टकटकी लगाए बैठे नजर आए। बुजुर्ग महिलाएं नौजवान सभी लोग बड़े ही बेसब्री से इंतजार करते दिखे। और जैसे ही यात्रा मोदीनगर पहुंची सभी ने बड़े ही दिल से यात्रा का स्वागत किया। इतनी भारी संख्या में जनसैलाब को देखकर सांसद डॉक्टर सतपाल सिंह मोदीनगर विधायक डॉ मंजू शिवाच आदि लोग पब्लिक का यह प्यार देखकर गदगद हो उठे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें